आज का राशिफल
in , ,

राशिफल शुक्रवार 21 जून, 2024

🙏।।ॐ नमः शिवाय।।🙏

आज का राशिफल

​मेष
आज कार्यक्षेत्र में उन्नति करेंगे। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि रहेगी। आपको वाणी पर भी संयम रखना होगा। आज आप जिस योजना पर काम करेंगे उसमें आप सफलता पाएंगे। सेहत के मामले में दिन आपका मिलाजुला रहेगा, दिन का दूसरे भाग में आप अधिक उत्साहित और ऊर्जावान रहेंगे। आपको आज कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए धन और समय दोनों खर्च करना होगा। बच्चों के साथ आज आपका बेहतर तालमेल बना रहेगा।
आज सूर्य देवता को कुमकुम मिश्रित जल दें और पूजा करें।

​वृषभ
आज आपको अपने ज्ञान के अनुभव से नए अवसर प्राप्त होंगे। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन और सहयोग भी आज आप पा सकेंगे। आपको आज भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। यदि आप कोई व्यवसाय करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन उत्तम है और आपकी सामाजिक पसंद भी आज विकसित होगी। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आप सफलता पाएंगे। लव लाइफ के लिए समय अनुकूल नहीं है, इसलिए प्रेमी के वाद विवाद में उलझने से बचें। आपकी आर्थिक स्थिति आज बेहतर होगी, लेकिन आपको बेवजह के खर्चों से बचने की जरूरत है।आज माता सरस्वती की पूजा करें।

​मिथुन
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कारोबार व्यवसाय में सकारात्मक परिवर्तन करने से लाभदायक स्थिति बनेगी। यदि आपका कोई काम काफी समय से रुका हुआ है तो वह आज पूरा हो जाएगा। जो लोग विवाह के योग्य हैं, उनके लिए आज कुछ अच्छे प्रस्ताव आएंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्यों के मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी। छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है क्योंकि आज मानसिक भटकाव बना रह सकता है। जीवनसाथी की सलाह आज कार्यक्षेत्र में मददगार साबित होगी। आपको अपने भाइयों और दोस्तों की मदद करने का अवसर मिलेगा।आज भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।

​कर्क
आज का दिन देवी लक्ष्मी की कृपा से लाभ प्राप्ति का रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों की योजनाओं को आज बल मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज आपको अपने प्रयास का शुभ प्रतिफल प्राप्त होगा। पारिवारिक संबंध आज मजबूत होंगे, लेकिन आपको अपने परिवार के ख़र्चों पर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ तकनीकी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।ूआप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और बाहर के खाने-पीने से बचें।आज सूर्य पुराण का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

​सिंह
आज आपको किसी सहकर्मी अथवा किसी रिश्तेदार के कारण मानसिक तनाव मिल सकता है। साथ ही आज शाम के समय आपको वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी। आज आपको व्यापार में कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। यदि पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त हो सकता है और आपके मित्रों और भाइयों के सहयोग से आपके अटके हुए काम भी पूरे होंगे। आज आपको किसी से भी लेनदेन करने से सावधानी बरतने की जरूरत है। ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिलता नजर आ रहा है। छात्रों को आज परिश्रम का अच्छा परिणाम मिलेगा।आज गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

​कन्या
आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपको आज अपनी प्रतिभा और कार्यकुशलता को दिखाने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में किया गया प्रयास आपका सफल होगा। वाणी की कोमलता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। पारिूवारिक स्थिति अनुकूल बनी हुई है। भाई-बहनों से संबंधों में सुधार आएगा और लव लाइफ में आज उपहार प्राप्त होगा। आज आपको अपने और अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा और बाहर के खाने पर संयम रखना होगा। रोजगार प्राप्ति की दिशा में किया गया प्रयास भी आज आपका सफल रहेगा।आज लक्ष्मी चालीसा अथवा स्तोत्र का पाठ करें।

​तुला
आज सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। संतान के विवाह की जो चिंता आपको सता रही थी वह आज खत्म होती नजर आ रही है। आपको आज संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। लव लाइफ में प्रेमी से अपेक्षित सहयोग भी पाएंगे। व्यापार में किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग आपके लिए लाभकारी होगा। नई योजनाओं को शुरू करने के लिए भी आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक सोच आज नई ऊर्जा का संचार करेगी, जिसमें अधिकारी वर्ग से भी आपको प्रशंसा सुनने को मिलेगी।आज सूर्य पुराण का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

​वृश्चिक
आज अपने कार्यक्षेत्र में संयम पूर्वक रहते हुए काम करना चाहिए। अगर आप आज नौकरी में बदलाव का विचार कर रहे हैं तो धैर्य से काम लें क्योंकि इस मामले में भाग्य बहुत साथ देता नजर नहीं आ रहा है। लव लाइफ में आज कोई नया अनुभव होगा जो आपके प्रेम संबंध को और मजबूत बनाएगा। कार्यक्षेत्र में आज किसी महिला मित्र के कारण आपको उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों की वजह से आज आपको बेवजह के ख़र्चों का भी सामना करना पड़ सकता है। आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।आज राहु के मंत्र ओम रां राहवे नमः का जप करें।

​धनु
आज अपने कार्यस्थल पर छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना होगा। परिवार के साथ भविष्य की नींव मजबूत करने के लिए किए गए प्रयासों पर चर्चा होगी। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक मामलों में अनुभव व्यक्तियों का आपको मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में चल रही किसी समस्या का भी आज समाधान हो सकता है। शाम के समय किसी भी तरह के झगडे वाले वाद-विवाद से बचें। आज सेहत का ध्यान रखें और खाने-पीने पर संयम रखें। जीवनसाथी की सलाह से आपको आज फायदा हो सकता है।आज सफ़ेद वस्तुओं का दान करें।

​मकर
आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपकी लव लाइफ रोमांटिक रहेगी और प्रेमी से आपको कोई उपहार मिल सकता है। व्यावसायिक उद्देश्य से की गई यात्रा आपकी सफल रहेगी। आज आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक समस्याओं को खत्म करने के लिए आज वरिष्ठ सदस्यों से चर्चा करेंगे। साहस और पराक्रम के बल पर आज आप अपने अटके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। छात्रों को शिक्षकों का उचित मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे उन्हें परीक्षा में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने किसी सहयोगी के कारण मानसिक परेशानी और नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।आज शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

​कुंभ
आज सामाजिक और राजनीतिक दिशा में किया गया आपका प्रयास सफल होगा। सत्ता पक्ष का सहयोग आज आपको प्राप्त होगा। आज आपको माता-पिता की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा और उनसे आपको लाभ भी मिलेगा। लव लाइफ में नई ताजगी आएगी, प्रेमी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। आज पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी। किसी पुराने मित्र से मेल-मिलाप की संभावना बनती नजर आ रही है। यात्रा की योजना भी आज बनती दिख रही है। अपनी संतान को अच्छा काम करते देख आज आपके मन में प्रसन्नता की भावना उत्पन्न होगी। यदि आपका जीवनसाथी किसी कारणवश नाराज है तो आज आपके बीच रिश्ता सुधरेगा।आज गायत्री चालीसा का पाठ करें।

​मीन
आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपके कुछ कार्य काफी समय से अधूरे हैं तो उन्हें पूरा करने के लिए किया गया प्रयास आज सफल होगा। आज छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है, मानसिक भटकाव बना रह सकता है। आज आपको कोई पैतृक संपत्ति मिलने के भी प्रबल योग बन रहे हैं, पिता से आपका तालमेल बना रहेगा। यदि आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो उसमें आज आपको सफलता मिलेगी। लव लाइफ में आज मधुरता बनी रहेगी, लेकिन आज पुराने झगड़े झंझटों से मुक्ति मिलेगी। आज दिन के दूसरे भाग में खूब लाभ मिलने वाला है।आज भगवान विष्णुजी की पूजा आराधना करें।

पं•श्रीधर मिश्र (ज्योतिर्विद्,) , 9452198985

Bebak News Live

Written by Bebak News Live

Leave a Reply

Avatar

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लाल-नीली बत्ती और हूटर के खिलाफ अभियान यूपी में हुआ तेज.

Munjya Box Office Collection: ‘मुंज्या’ ने किया कमाल, कमाई के मामले में ‘चंदू चैंपियन’ को छोड़ा पीछे