Hartalika Teej 2024 Date: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन और संतान की तरक्की और प्राप्ति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इसके साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती है। इस साल हरतालिका तीज में काफी शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में पूजा-अर्चना करने से कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति होती है। इस पर्व को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में धूमधाम से मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस साल कब मनाया जा रहा है हरतालिका तीज का पर्व। इसके साथ ही जानें शुभ मुहूर्त सहित अन्य जानकारी…
कब है हरतालिका तीज 2024? (Hartalika Teej 2024 Date)
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस वर्ष 6 सितंबर 2024 को हरतालिका तीज है। पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर शुक्ल योग बन रहा है, जो रात 10 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। इस दिन गर, वणिज करण के साथ हस्त नक्षत्र का संयोग बनेगा। इस दौरान चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। ऐसे में पूजा पाठ से जुड़े कार्य करने पर मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती हैं।
जानिए इसका महत्व?
हरतालिका तीज पर पूजा में जहां सामग्रियों का महत्व होता है, वहीं आरती और मंत्रों की भी खास भूमिका होती है। मान्यता है कि शिव-पार्वती की पूजा में आरती मंत्रों को शामिल करने से पूजा का सपूंर्ण फल मिलता है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। ऐसे में आइए आरती और मंत्र के बारे में जान लेते हैं।
यह भी पढ़ें : दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मिले CM हेमंत सोरेन, बोले- पूरी ताकत से चालाएंगे सरकार